अगर कोई देहरादून की कानून व्यवस्था को चैलेंज करेगा तो कानून अपना काम करेगा : एसएसपी देहरादून
देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्रअंतर्गत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा बैनर व पोस्टर फाड़े गए हैं उक्त घटना का पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए शांति व्यवस्था को भंग करने पर आज़म खान पुत्र मशरूर खान निवासी 306 प्रधान वाली गली, माजरा थाना पटेल नगर देहरादून
को गिरफ्तार किया गया।
वही अमन स्क्वाडिया निवासी इंद्रेश नगर की तहरीर पर आज़म खान पुत्र मशरूर खान निवासी 306 प्रधान वाली गली, माजरा थाना पटेल नगर देहरादून व अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने व साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के संबंध में कोतवाली नगर मैं सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त आजम खान के विरुद्ध पूर्व में भी सांप्रदायिक तनाव फैलाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल है।

