headlines

अपराध एवं शान्ति व्यवस्था के साथ निकाय चुनाव व चारधाम यात्रा को लेकर दिये जरुरी निर्देश

अपराध एवं शान्ति व्यवस्था के साथ निकाय चुनाव व चारधाम यात्रा को लेकर दिये जरुरी निर्देश

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

उत्तरकाशी। पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा आज 31/12/2024 को थाना बडकोट पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मीटिंग ली गयी। मीटिंग में उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों को नववर्ष 2025 के आगमन व 31st के दृष्टिगत सभी को कानून एवं शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश के साथ नगर निकाय चुनाव-2024 को पारदर्शी तथा शान्ति प्रिय ढंग सम्पन्न करवाने के परिपेक्ष्य मे निर्देश देते हुये बताया गया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सघन चैकिंग अभियान, अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों/शरारती तत्वों के खिलाफ गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, निरोधात्मक कार्यवाही बढाने के साथ मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था बनाने के समुचित निर्देश दिये गये। वर्तमान में प्रचलित नशामुक्त अभियान को अधिक से अधिक सफल बानने के सम्बन्ध में नशे के अवैश कारोबारियो की गिफ्तारी तथा नशे के विरुद्ध व्यापक स्तर पर जनजागरुकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिये गये।

मीटिंग मे उनके द्वारा सभी अधिकारी व कर्मियो को वर्तामान मे प्रचलित शीतकालीन चारधाम यात्रा के सुगम संचालन के साथ आगामी चारधाम यात्रा 2025 हेतु अभी से कार्ययोजना बनाये जाने हेतु जरुरी निर्देश दिये गये।
मीटिंग में प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह कठैत सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *