एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से अलंकृत कर दी अपनी शुभकामनाएं
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। उ0नि0 ना0पु0 के पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति होने पर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह चौहान, उ0नि0 प्रदीप सिंह रावत, उ0नि0 योगेश दत्त को अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उन्हें निरीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी गई।