पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर नकबजन आये दून पुलिस की गिरफ्त में
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। दिनांक 26-02-2025 को वादी नमनदीप पुत्र दीपा जग्गा निवासी विद्या विहार फेस-2, कारगी रोड, जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 25-02-2025 को दोपहर के समय वह सपरिवार अपने निजी कार्य से हरिद्वार गये थे, दिनांक 26-02-2025 को जब घर वापस आये तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पडा था, किसी अज्ञात चोर द्वारा घर से सोने , चाँदी की ज्वैलरी चोरी कर ली थी। प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 91/2025 धारा 305 (A) BNS पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे CCTV कैमरो को चैक किया गया, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 04-03-2025 को पुलिस टीम को मुखबीर के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तों के दोबारा चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में ओम सिटी क्षेत्र में घूमने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ओम सिटी को जाने वाले रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाते हुए 02 संधिक्त व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम सलीम पुत्र तस्लीम अहमद निवासी एल0-690 लोहियानगर, थाना लोहियानगर, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश तथा पवन पुत्र नानक निवासी कासमपुर खेडी थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश बताया। अभियुक्तो की तलाशी में उनके पास से ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद हुआ, जिसके संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तो द्वारा उक्त ज्वैलरी को विद्या विहार, पटेलनगर मे एक बंद घर से चोरी करना बताया गया। दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तारी का कारण बताकर मौके से गिरफ्तार किया गया।

