आखिर सब स्टंट करने और वायरल होने केदारनाथ ही क्यों आने लगे है आजकल
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
केदारनाथ। श्रद्धा और विश्वास के साथ जब केदारनाथ की यात्रा की जाती है तो लाजमी है वह तमाम फल बाबा के भगत को प्राप्त होते है जिस श्रद्धा से यात्रा कर रहा है।
बाबा केदारनाथ जी के श्री चरणों में शीश नवाने के लिए न जाने श्रद्धालु दुनिया के किस-किस कोने से केदारनाथ पहुंचते हैं, श्रद्धा और विश्वास के साथ शीश झुकते है।
देखिए लिंक
https://www.facebook.com/share/v/1Fv8MZ81an/
वहीं आजकल बाबा केदारनाथ के धाम में कुछ लोग रील बनाने वालों ने एक नौटंकी वाला माहौल पैदा कर दिया है। बाबा केदारनाथ के दरबार में आकर यहां पर अपने स्टंट बाजी दिखाकर वायरल होना चाहते हैं ना कि भगवान के दर्शनों के लिए ये बाबा केदारनाथ पहुंचते है।
ऐसी ही आजकल एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक व्यक्ति एक पक्षी को अपने कंधे पर बिठाकर अपने मुंह में पानी डालकर पानी पिला रहा है,
देखने में तो यह है व्यक्ति पक्षी को पानी पिला रहा है लेकिन कही ना कहीं इसकी मानसिकता बाबा केदारनाथ धाम में आकर रील बनाकर अपने को वायरल करने की लगती है।
इस वीडियो में आप देख सकते है यह व्यक्ति जिस मग से मुंह में पानी डालकर पक्षी को पानी पिला रहा है,यह व्यक्ति पानी मुंह में ना डालकर उसी मग से पानी पिला सकता था।
इस तरह की तुच्छ मानसिकता के लोग पवित्र केदारनाथ धाम को गंदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर शासन प्रशासन को हर तरह से रोक लगनी चाहिए इतना ही नहीं इन लोगों पर मुकदमा भी पंजीकृत होना चाहिए।