पुलिस ने अवैध नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 31 लाख रू0 से अधिक की स्मैक बरामद
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग कर नशा तस्करो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 09-07-2025 को सहस्त्रधारा रोड पैरिस विहार के पास से एक अभियुक्त धीरेन्द्र तिवारी को 102.52 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

