चोरी की घटना का 06 घन्टे मे दून पुलिस ने किया खुलासा,चोरी के जेवरात व नगदी सहित शत-प्रतिशत माल बरामद
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
डोईवाला । प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को मुन्ना साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून ने अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 12/9/23 से दि0 26/9/23 के मध्य घर का ताला तोडकर घर से चांदी की ज्वैलरी व नगदी चोरी करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया।
जिस पर थाना डोईवाला पर तत्काल मु0अ0सं0-306/23 धारा- 380/457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु गठित टीम द्वारा उच्चास्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 27.09.23 को खत्ता रोड केशवपुरी तिराहा गैस गोदाम वाली रोड़ के पास डोईवाला से घटना में संलिप्त अभियुक्त सुनील साहनी से चोरी किये गए जेवरात व नगदी के साथ गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का चोर है, जो पूर्व में भी चोरी के अभियोग में थाना डोईवाला से 02 बार जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना डोईवाला से गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त विवरण
अभियुक्त सुनील साहनी पुत्र बिक्कन साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाल, देहरादून उम्र-22 वर्ष

