शराब पीकर महिला से मारपीट, पति व जेठ गिरफ्तार
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को अपनी में प्राथमिकता बताते हुए महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित प्रभावी कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
दिनांक 18/10/2023 को थाना रायपुर को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली की नथुवावाला में एक महिला के साथ उसके पति व जेठ द्वारा लड़ाई झगडा किया जा रहा है, उक्त सूचना पर प्रभारी चौकी बालावाला तत्काल मौके पर पहुचे, मौके पर एक महिला के पति 1- सुनील पाल पुत्र अतर सिंह पाल निवासी न्यू कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून, उम्र 40 वर्ष व जेठ 2-अनिल पाल पुत्र श्री अतर सिंह पाल निवासी न्यू कॉलोनी, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 46 वर्ष द्वारा शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट की जा रही थी, जिस पर दोनो व्यक्तियों को पुलिस द्वारा धारा 151 crpc में गिरफ्तार किया गया।

