headlines

सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को दिल्ली से धर दबोचा

सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को दिल्ली से धर दबोचा

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 01.03.2026 को थाना सिडकुल के मु0अ0सं0 481/25 से संबंधित फरार आरोपी आसिफ पुत्र एजाजुल शेख, निवासी बी-ब्लॉक मकान नं0 137, जे.जे. कॉलोनी बवाना, थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली को हिरासत में लिया गया।

उक्त आरोपित वर्ष 2025 से लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।

मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को उसके मसकन दिल्ली से हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नाम पता आरोपित

आसिफ पुत्र एजाजुल शेख निवासी: बी-ब्लॉक मकान नं0 137, जे.जे. कॉलोनी बवाना, थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली

पुलिस टीम

  1. अ0उ0नि0 सुभाष रावत
  2. कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *