बहुचर्चित Attempt To Murder प्रकरण में वांछित 02 आरोपी दबोचे
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
रुड़की। दिनाँक 25.10.2025 को कोतवाली रूडकी पर वादी उमेश कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी शंकरपुरी कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार द्वारा ख़ुद के भाई योगेश कुमार व साथी कुलदीप, गजेन्द्र संजय एवं सेठीमल के साथ विपक्षियों द्वारा लोहे की रोड व लाठी डण्डो से लेस होकर सडक पर रास्ता रोक कर वादी के भाई के साथ मारपीट करने व वादी के भाई की गाडी को तोडफोड कर नुकसान करना के सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 378/25 धारा 109(1)/115(2)/126/190/191(2)/191(3)/324(4) BNS पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण को हरिद्वार पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
घटना में वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनाँक 06.11.2025 को 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
१- आकाश पुत्र पुरण निवासी गांधीनगर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार
२- अजय उर्फ काला पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार