headlines

19,000 रुपये के 38 जाली नोटों के साथ एक व्यक्ति धर दबोचा

19,000 रुपये के 38 जाली नोटों के साथ एक व्यक्ति धर दबोचा

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 01.03.2026 को कोतवाली रुड़की पुलिस टीम रात्रि मोबाइल गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सोनाली पार्क के सामने, कलियार रोड पर मोटरसाइकिल सहित खड़ा है, जो नकली नोटों का व्यापार करता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन, निवासी मोहल्ला सेनियान, कस्बा व थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.), उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 के कुल 38 जाली/कूट रचित नोट (कुल ₹19,000/-) बरामद हुए।

आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 72/26 अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

नाम पता आरोपित

मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान, कस्बा व थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

बरामदगी

₹500/- के 38 नकली नोट
(कुल राशि-19,000/-)

पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक आनंद मेहरा
  2. कांस्टेबल इतेंद्र ध्यान
  3. होमगार्ड महक सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *