headlines

खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनातनी, खूनी संघर्ष में एक घायल

खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनातनी, खूनी संघर्ष में एक घायल

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

सोहावल । रौनाही थाना क्षेत्र के कपासी गांव में प्रधान द्वारा कराए जा रहे खड़ंजा निर्माण कार्य के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आपसी मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति के सिर पर हमला कर दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से पीड़ित लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा।घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।बताया जा रहा है कि खड़ंजा निर्माण को लेकर पहले से ही दयानंद राय तथा हरिओम शर्मा पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी, जो आज उसे समय हिंसक रूप ले बैठी, जब दयानंद राय ने हरिओम शर्मा के सर पर लाठी दंडो तथा पत्थर से हमला कर दिया।

घटना का वीडियो किसी ग्रामीण द्वारा मोबाइल फोन से बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मारपीट और घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को साफ देखा जा सकता है।

सूचना पर रौनाही थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *