एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड ने पकड़ी भारी मात्रा में अफीम
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड ने फिर तोड़ी नशा तस्करों की कमर,भारी मात्रा में की गई अफीम की बरामदगी।अब एएनटीएफ ने फिर किया 01 अंतरराज्यीय ड्रग–तस्करों को 2 किलो 30 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार।
बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 22 लाख रुपए आंकी गई कीमत।
अवैध नशे का बड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर था, एएनटीएफ की रडार पर। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत* एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कार्यवाही में कल शाम को थाना कालागढ़ क्षेत्रांतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल से 01 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2 किलो 30 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में अफीम की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह अफीम जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आ रहा हैं। ANTF टीम द्वारा अभियुक्त को हनुमान तिराहे के पास कालागढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना कालागढ़ , जनपद पौड़ी गढ़वाल में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजाकृत कराया गया है।

