headlines

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने 93 आंगनबाड़ी केंद्रों को शैक्षिक एंव खेल सामग्री दी

कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधायक निधि से बाल विकास परियोजना दुगड्डा जनपद पौड़ी गढ़वाल के 93 आंगनबाड़ी केंद्रों को शैक्षिक एंव खेल सामग्री प्रधान करी कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के शहरी व भाबर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे नन्हें- मु्न्ने ननिहालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये बच्चों के बैठने के लिए कुर्सियां , टेबल ,अलमारी , बुक सेल्फ व खेल सामग्री का वितरण किया गया ।

विधानसभा अध्यक्ष ने माल गोदाम मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्तियों को संम्बोधित करते हुये कहा कि आंगन बाडी़ केन्द्रों में बच्चों को अच्छे संस्कार निर्माण कराना हमारी प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिये, बच्चे की प्रथम गुरू मां होती है वैसे ही बच्चों की प्रथम पाठशाला आंगनबाड़ी केन्द्र हैं । विधालय प्रारम्भ करने से पहले शिशु हमारे पास आता है । शिशुओं को हम गीत, कहानी खेल , शिक्षा , आदि उपक्रमों से अंक ज्ञान व अक्षर ज्ञान के साथ सर्वागीण विकास में हम अपनी भूमिका निभा सकते है खेलों के माध्यम से अनुशासन, इत्यादि गुणों का विकास बचपन से ही प्रारम्भ हो जाते है ।

विधानसभा अध्यक्ष ने किराए पर चल रही आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थाई भवन स्थापित करने का आश्वासन दिया साथ ही उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करी ।

इस अवसर पर सीडीपीओ बाल विकास परियोजना हेमंती रावत , प्रभारी वसुंधरा रावत , ब्लॉक अध्यक्ष उषा गोशवामी , सुनीता , बिंदु , प्रीति रावत , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी , नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया , हरी सिंह , रामेश्वरी देवी , नीना , नीरू बाला खंतवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *