बार एसोसिएशन देहरादून ने पूर्व न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय का विदाई समारोह आयोजित किया
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा विधि भवन में पूर्व न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय वह वर्तमान में प्रमुख सचिव न्यायालय नितिन कुमार शर्मा का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
साथ ही नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय राजीव खुल्बे का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा व संचालन बार एसोसिएशन देहरादून के सचिव राजवीर सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।
इस अवसर पर देहरादून बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिसोदिया, सह-सचिव कपिल अरोड़ा, कार्यकारिणी के सदस्य दीपक कुमार त्यागी,राहुल अमोली, अनिल कुमार, बार काउंसलिंग के सदस्य राकेश गुप्ता,सुरेंद्र पुंडीर, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा एवं सभी अधिवक्ता गण कार्यक्रम के दौरान शामिल रहे।
इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय वह वर्तमान में प्रमुख सचिव न्यायालय नितिन कुमार शर्मा अपने अनुभव को साझा किया।

