headlines

रामबाड़ा में 48 मीटर स्पान सेतु का निर्माण कार्य पूर्ण, पुल हुआ सुचारु

रामबाड़ा में 48 मीटर स्पान सेतु का निर्माण कार्य पूर्ण, पुल हुआ सुचारु

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

केदारनाथ। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रामबाड़ा क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। पिछले वर्ष आई आपदा में बह गए अस्थायी पुलों की जगह अब एक मजबूत और स्थायी समाधान के रूप में 48 मीटर स्पान का नया फोल्डिंग सेतु तैयार कर यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है।

आपदा के दौरान रामबाड़ा में स्थित दोनों अस्थायी सेतु बह जाने से करीब दो माह तक यात्रा बाधित रही थी। तत्कालीन समाधान के रूप में 18 मीटर का एक फोल्डिंग सेतु लगाया गया था, लेकिन नदी के बढ़ते कटाव और क्षेत्र की भौगोलिक जटिलताओं को देखते हुए एक बड़े स्पान के पुल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

डीडीएमए के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वान ने जानकारी देते हुए बताया कि SDRF मद के अंतर्गत 48 मीटर स्पान वाले फोल्डिंग सेतु की स्वीकृति पिछले वर्ष प्राप्त हुई थी, जिसका निर्माण कार्य अब पूर्ण कर लिया गया है।इस नये सेतु के निर्माण से रामबाड़ा-भीमबली क्षेत्र में यात्रियों को भारी राहत मिलेगी। यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर, पालकी और पैदल श्रद्धालुओं को अक्सर जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता था, जो अब काफी हद तक दूर हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *