समाजसेवी विकास गर्ग ने की मुख्यमंत्री से टूटे हुए नाले व टूटी हुई सड़क की शिकायत
(संवाददाता News Express18)
देहरादून । गर्मियों के दिनों में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लोग दूर-दूर से घूमने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन वहीं स्मार्ट सिटी के अधूरे पड़े काम और सड़कों पर खुले हुए गड्ढे आम जनता के लिए तो परेशानी का सबब बन ही रहे हैं. इसी के साथ ही पर्यटक भी इन गड्ढों के चलते परेशान हैं. यहां अधूरे पड़े काम के चलते सड़कों पर जाम का झाम लगा हुआ है. सड़कों के ये गड्ढे हादसे को भी दावत दे रहे हैं।

देहरादून के मुख्य मार्गो की बात तो दूर गली मोहल्ले में भी राहगीर का चलना दुश्वार हो रखा है। नालियों और सड़कों के निर्माण के अधूरे पड़े काम के कारण ट्रैफिक जाम से सड़कों का आलम यह है कि टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो रहा है. 10 मिनट के रास्ते के लिए लोगों को आधा-आधा घंटे जाम के झाम में फंसा रहना पड़ रहा है।
ऐसे ही एक मामला तिलक रोड के पास डांडीपुर की ओर जाने वाले नाले का है तिलक रोड से लगता हुआ या नाला जिसकी दीवार पिछले चार माह से टूटी हुई है और अब तो हाल यह हो गया है कि यह टूटी दीवार अब सड़क को भी अपना निवाला बना रही है। सड़क भी लगभग आधी से ज्यादा टूट चुकी है। आने जाने वाले लोगों का इस सड़क से गुजरा अपनी जान को दावत देने के बराबर हो चुका है, इस संबंध में समाज सेवी व पत्रकार विकास गर्ग ने मुख्यमंत्री को 20-10-2024 में रविवार को एक शिकायत की है।

अब देखना है कि मुख्यमंत्री को शिकायत करने के बाद इस टूटी हुई सड़क और नाले का संबंधित विभाग संज्ञान लेता है या मुख्यमंत्री को की गई शिकायत से भी संबंधित विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ता।

