निजी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। दिनांक 16-12-2024 को श्रीमती चारू गुप्ता निवासी फुलसैनी प्रेमनगर द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति सौरभ एक निजि हायर सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती हैं। दिनांक 15-12-24 को अज्ञात चोर द्वारा उनके वार्ड के सोफे में रखे आईफोन को चोरी कर लिया और इसी दौरान उनके बगल के वार्ड में भर्ती एक अन्य मरीज का एक सैमसंग का स्मार्ट फोन भी किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। तहरीर प्राप्त होने पर थाना राजपुर पर तत्काल मु0अ0सं0: 274 /24 अंतर्गत धारा 303(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया।
अस्पताल परिसर में हुई चोरी की घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास के लगभग 105 सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया, साथ ही मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से भी अभियुक्तो के संबंध में जानकारी की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 16-12-24 को रात्रि चेकिंग के दौरान मसूरी रोड निकट मैक्स अस्पताल के पास से 02 अभियुक्तों मोनू व हरीश को उक्त चोरी किए गए मोबाइल फोनो के साथ गिरफ्तार किया गया।

