headlines

दून पुलिस का शतक,15 दिनों में 100 वारंटी गिरफ्तार

 

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से बतायाआगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर वांछित अपराधियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है अभियान। वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, न्यायालय द्वारा प्राप्त गैर राज्य व प्रदेश के वारेंटो की तामिली सुनिश्चित कराई जा रही है, वर्षो से फरार चल रहे सभी वारंटियों कि गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को कडे निर्देश निर्गत किये गये है।

उक्त निर्देशो के अनुपालन में मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की तामीली में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दून पुलिस द्वारा विगत 15 दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 100 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है, अभियान आगे भी लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *