पकड़े गये नशा तस्कर से करीब 37 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद, जिसकी आंकी गई कीमत करीब 6 लाख रुपए
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
पंतनगर। मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह के पर्यवेक्षण में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ R. B. चमोला के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल देर शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना पंतनगर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए सिडकुल चौक के पास महादेव मंदिर के आगे, पंतनगर के पास से एक गांजा तस्कर सुशील शर्मा उर्फ़ डिम्पल पुत्र छोटेलाल निवासी आजाद नगर, वार्ड नं- 2, ट्रांसिट कैंप, रुद्रपुर को गिरफ्तार किया।इसके कब्जे से कुल 37 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ ।
अभियुक्त सुशील शर्मा ने पूछताछ में बताया कि वे यह गांजा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया है, जिसको वह सुनील मेहरा की कार UK-06- TA- 6786 से लाया था जिसको सुनील मेहरा को देने ले जा रहा था । सुनील मेहरा ही यह गांजा छत्तीसगढ़ से मंगवाता है, जिसको लाने के वह उसे 40 हजार रुपये देता है । छत्तीसगढ़ में गांजा सस्ते दामों में मिल जाता है जो यहाँ काफी महंगा बिकता है, अभियुक्त द्वारा बताया गया की वह अक्सर छत्तीसगढ़ से गांजा लाता रहता है । STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
अभियुक्त
1-सुशील शर्मा उर्फ़ डिम्पल पुत्र छोटेलाल निवासी आजाद नगर, वार्ड नं-2, ट्रांसिट कैंप थाना पंतनगर जिला उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष
बरामदगी

