headlines

कप्तान की कुशल रणनीति का असर,अवैध नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

कप्तान की कुशल रणनीति का असर,अवैध नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

प्रेमनगर।  मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त आदेशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के चिन्हितरण तथा धरपकड हेतु लगातार दून पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए तथा मुखबिरों द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त के क्रम में थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 26/10/2024 को चैकिंग के दौरान विधौली क्षेत्र से 01 अभियुक्त अभय कुमार को 110 ग्राम अवैध चरस* के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना प्रेमनगर पर 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 

1-अभय कुमार पुत्र अरुण प्रसाद निवासी गली नंबर 5 श्री राम पत्र गली थाना आलमगंज पटना बिहार हाल निवासी ग्राम पौंधा थाना प्रेम नगर देहरादून उम्र 19 वर्ष

बरामदगी

कुल 110 ग्राम अवैध चरस

पुलिस टीम

1- उप निरीक्षक राजीव धारीवाल
2- हे0कां0 सुशांत चौहान
3- कां0 संदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *