headlines

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र,उत्तराखण्ड द्वारा किया गया ध्वजारोहण

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र,उत्तराखण्ड द्वारा किया गया ध्वजारोहण

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

देहरादून । 77वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र,उत्तराखण्ड द्वारा सरदार पटेल भवन देहरादून स्थित प्रागण में ध्वजारोहण किया गया तथा उक्त अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मगणों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस में पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारीगणों को बधाई दी गई।

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को उत्तराखंड का बेस्ट पुलिस स्टेशन घोषित किए जाने के फलस्वरूप पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप द्वारा कुंदन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को इस उपलब्धि पर गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय में सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *