headlines

वकफ संपत्ति घोटालेबाज मौलानाओ और उनके गैंग पर चला कानून का हथौडा, मुकदमा दर्ज

वकफ नंबर 322 में नया मोड़!

वकफ संपत्ति घोटालेबाज मौलानाओ और उनके गैंग पर चला कानून का हथौडा, मुकदमा दर्ज

(इन्तखाब आजाद)

सहारनपुर । मदरसा मजाहिर उलूम जदीद के कुछ मौलानाओं द्वारा वकफ नंबर 322 मौलवी नाजिर हसन की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने के मामले मे आज एक नया मोड़ आया, जिसमें मदरसे के मौलाना अरसद हककानी पुत्र मौहम्मद अहमद मजाहिरी सहित 6 लोगों पर संपत्ति को खुर्द बुर्द करने और धोखाधड़ी कर 18 लाख रुपए एठने व ठगी का मामला दर्ज हुआ है।

जिसमे मु.अ.संख्या:225/23, अंतर्गत धारा 420, 406, 504, 506 थाना नगर कोतवाली,सहारनपुर में हुआ है।

इस मुकदमे से एक बात तो स्पष्ट हो गई, कि एक साल से वकफ संपत्तियों को खुर्द बुर्द करने को लेकर जो हम लिख रहे थे। उसमें मदरसा मजाहिर उलूम के कुछ धनलोलुप मौलानाओं की सीधी संलिप्तता है।

आपको बता दें कि बुखारा दूधली निवासी मौहम्मद सलीम पुत्र इदरीश की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में मदरसा मजाहिर उलूम के मौलाना अरशद हककानी, सचिव जुनैद,हसीब,तय्यब,अहतशाम और मजाहिर उलूम के मौलानाओं तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अफसरों के साथ मिलजुल कर वकफ की संपत्तियों को खुर्द बुर्द करने के एक्सपर्ट वकफ संपत्ति चोर अब्दुल वहाब के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मदरसा मजाहिर उलूम के कुछ मौलानाओ के संरक्षण के चलते मुकदमे में वांछित उपरोक्त लोगों और मौलानाओं ने करोड़ों रुपए का चूना वकफ संपत्तियों को खुर्द बुर्द कर लगाया है।

आपको बता दे, कि मदरसा मजाहिर उलूम जदीद के अंदर घुसकर अपना आर्थिक साम्राज्य खड़ा करने वाले कुछ कथित मौलाना वकफ माफियाओं के साथ कूटरचना करके लगातार वकफ संपत्तियों को नुकसान पहुंचा कर करोड़ों रूपयो के वारे-न्यारे कर रहे हैं जिस पर आज मुकदमे दर्ज होने से यह तो स्थिति स्पष्ट हो गई है, कि मदरसा मजाहिर उलूम के संरक्षण में ही वकफ माफिया,वकफ संपत्तियों को खुर्द बुर्द कर रहे हैं और इस आशय की खबरें पत्रकार इन्तखाब आजाद पिछले एक वर्ष से लगातार प्रमुखता के साथ लिख रहे हैं। जिसके चलते उन्हें लगातार मदरसे के मौलानाओं द्वारा धमकियां भी दी जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *