headlines

हरिद्वार पुलिस की त्रिशूल, हॉकी, बेसबॉल के डंडे बेचने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी

 

हरिद्वार पुलिस की त्रिशूल, हॉकी, बेसबॉल के डंडे बेचने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में प्रभारी चौकी हर की पैड़ी मय टीम द्वारा हर की पैड़ी घाट क्षेत्र /बड़ा बाजार/ मोती बाजार/ अपर रोड /भीमगोडा रोड पर अतिक्रमण हटवाया गया जिसमें 15 चालान 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जुर्माना 1,50,000/= माननीय न्यायालय किया गया एवं 10 चालान 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना 2500/= एवं 03 चालान एम वी एक्ट जुर्माना 1500/= वसूला गया साथ ही कावड़ मेले के दौरान बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण न करने हेतु दोबारा चेतावनी दी गई एवं दुकान में त्रिशूल/ भाले/ हॉकी/बेसबॉल के डंडा आदि सामग्री को रखने एवं बेचने पर ज़ब्त कर चालानी कार्रवाई करने हेतु चेतावनी दी गई तथा होटल/ ढाबा वालों को रेट लिस्ट एवं cctv लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *