headlines

दून में शीतलहर,नगर आयुक्त नमामि बंसल का औचक निरीक्षण,अलाव की व्यवस्था को 22 स्थानों से बढाकर 47 किया

देहरादून में शीतलहर,नगर आयुक्त नमामि बंसल का औचक निरीक्षण,अलाव की व्यवस्था को 22 स्थानों से बढाकर 47 किया

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

देहरादून। नगर निगम,देहरादून द्वारा शीतलहर के दृष्टिगत विगत 27 नवम्बर 2025 से शहर के विभिन्न स्थानों पर निरन्तर अलाव व्यवस्था संचालित की जा रही है, जिसे 19 दिसम्बर से बढ़ती शीतलहर के दृष्टिगत 22 स्थानों से बढाकर 47 किया गया। नगर आयुक्त द्वारा दिनांक 19 दिसम्बर 2025 को अलाव व्यवस्था का औचक निरीक्षण भी किया गया एवं जरुरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये गये। निरीक्षण के दौरान अलाव की व्यवस्था दुरुस्त पायी गई।

निरीक्षण उपरान्त नगर आयुक्त महोदया द्वारा बढती ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत अलाव जलाये जाने की स्थला ें की स ंख्या में आवश्यकतानुसार वृद्वि किये जाने तथा प्रतिदिन सघन निगरानी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये जिस हेतु अलाव के चिन्हित स्थलो ं का े 4 जोन में विभाजित कर सहायक नोडल अधिकरियों की तैनाती की गयी है। वर्तमान में अलाव हेतु चिन्हित स्थलों की संख्या 50 कर दी गई है जिसका विवरण निम्नानुसार हैः-1 आई0एस0बी0टी0 2. निरनजनपुर मण्डी 3 सहारनपुर चौक 4 रेलवे स्टेशन 5 प्रिस चौक 6 दून हॉस्पिटल चौक 7 घण्टाघर 8 कनक चौक 9 सर्वे चौक 10 दिलाराम चौक 11 मसूरी डाईवर्जन 12 साईं मंदिर के निकट 13 राजपुर बस स्टैण्ड 14 सहस्त्रधारा क्रॉसिंग 15 आई0टी0 पार्क 16 सहस्त्रधारा चौक 17 महाराणा प्रताप चौक 18 डोभाल चौक 19 6 नम्बर पुलिया 20 वैष्णों देवी मंदिर

21 विधानसभा चौक 22 मॉल ऑफ देहरादून के सामन े 23 हर्रावाला 24 मियाँवाला 25 अजबपुर चौक 26 किरसाली चौक 27 शनि मंदिर के निकट 28 किशन नगर चौक 29 बल्लुपूर चौक 30 बल्लीवाला चौक 31 कमला पैलेस के सामने 32 अन्ना हजारे चौक 33 कोरोनेशन चौक 34 कंपानी चौक 35 लाल पुल 36 देहराखास चौक 37 नारी निकेतन के सामने चौक 39 कारगी चौक 41 रैन बसेरा ट्रासंपोर्ट नगर 42 रेन बसेरा लालपुल 43 38 बंगाली कारैन बसेरा चूना भटटा 44. रैन बसेरा चूख्खुवाला 45. ए0डी0एम0 ऑफिस के सामने 46. प्रेस क्लब 48 आराघर चौक 49 रिस्पना चौक 50 भेल चौक।

नगर निगम,देहरादून क्षेत्रांन्तर्गत 4 रैन बसेरे क्रिया शील है जिसमें से वर्तमान में रैन बसेरे पटेलनगर की क्षमता 120 व्यक्ति, रैन बसेरे ट्रास्पोर्ट नगर की क्षमता 40 व्यक्ति, रैन बसेरे चुना भट्टा की क्षमता 35 व्यक्ति की हैं । रैन बसेरे, चुक्खू मोहल्ला निकट घण्टाघर को दून शैल्टर नामक संस्था द्वारा वर्ष 2010 से संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 100 निराश्रित व्यक्तियों ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध है।

सभी रैन बसरों को निरन्तर 24×7 क्रियाशील रखने के आदेश जारी किये गये है जिस हेतु 3 पालियों में चौकीदारों की तैनाती भी की गयी है। उक्त रैन बसेरों में क्षमता के अनुरुप प्रर्याप्तमात्रा में बैड, कंबल, रजाई गद्दा, तकिया, ब्लोवर, शौचालय, गीजर आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रत्येक रैन बसेरे में अलाव व्यवस्था भी की जाती है।

नगर निगम, देहरादून द्वारा शहर में फुटपाथ, मंदिर के बाहर, सड़क के किनारे रह रहे असहाय,बेघर एवं निराश्रित व्यक्तियों को रैन बसेरे तक पहुचाने हेतु 19 दिसम्बर 2025 से टीम गठित कर वाहन की व्यवस्था भी की गई हैं, जो कि शीतलहर में सड़क पर रह रहे निराश्रित व्यक्तियो को रैन बसेरों तक पहँचाने का कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *