जज गुहानाथन नरेंद्र को उत्तराखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। आंध्र प्रदेश के जज गुहानाथन नरेंद्र को उत्तराखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र आंध्र प्रदेश में बतौर जज कार्यरत थे जो अब उत्तराखंड के चीफ जस्टिस होंगे।
आपको बता दें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र, उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए हैं। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून मंत्रालय की ओर से उनकी नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए हैं। उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट की कॉलिजियम ने 25 सितंबर 2024 को की थी।
न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र को दो जनवरी 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। जस्टिस नरेंद्र 30 अक्तूबर 2023 को आंध्र प्रदेश के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। तब से वहीं कार्यरत हैं। वह आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति से पहले उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय में वकालत की। वह अनुभवी न्यायाधीश हैं। जिन्हें कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के उच्च न्यायालयों के न्यायिक और प्रशासनिक पक्षों का बेहतर अनुभव है। बीती दस अक्तूबर को उत्तराखंड की चीफ जस्टिस ऋतु बाहरी सेवानिवृत्त हुईं थीं। उसके बाद वरिष्ठ न्यायालय न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने कार्यवाहक चीफ जस्टिस का दायित्व संभाला।
न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. का व्यक्तिगत जीवन और उपलब्धियां
न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. का जन्म 10 जनवरी 1964 को हुआ. उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स और एलएलबी में स्नातक की पढ़ाई की है. 23 अगस्त 1989 को उन्हें बार काउंसिल ऑफ तमिलनाडु में एक वकील के रूप में नामांकित किया गया. 1989 से 1992 तक उन्होंने मद्रास उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस की, जिसके बाद 1993 में उन्होंने कर्नाटक स्टेट बार काउंसिल में अपना पंजीयन स्थानांतरित किया।
न्यायिक क्षेत्र में उत्कृष्टता के अलावा, न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. खेल और एनसीसी में भी अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए पहचाने जाते हैं. उन्हें 1982-83 में एनसीसी बेस्ट कैडेट के रूप में सम्मानित किया गया था. साथ ही, उसी वर्ष उन्हें जूडो स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी मिला था।