headlines

रुदौली तहसील परिसर में भाकियू की मासिक बैठक आयोजित किसान समस्याओं को लेकर प्रशासन से कार रहे समाधान की मांग

रुदौली तहसील परिसर में भाकियू की मासिक बैठक आयोजित किसान समस्याओं को लेकर प्रशासन से कार रहे समाधान की मांग

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

अयोध्या। रुदौली तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे ने की। बैठक में दर्जनों किसान, महिलाएं एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसानों ने छुट्टा जानवरों से फसलों की सुरक्षा, ग्राम जरायल कला में पुलिया निर्माण, रौजागांव की चीनी मिल द्वारा समय से पर्ची न दिए जाने, तथा बिजली विभाग द्वारा गरीब किसानों व मजदूरों से मनमानी वसूली का मुद्दा उठाया।

इसके अलावा किसानों ने यूरिया खाद समय से उपलब्ध न होने से फसलों के प्रभावित होने की बात कही और सोसाइटियों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही ग्राम पंचायत जखोली में सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे हटाने तथा चीनी मिल गनोली समिति द्वारा गेट का इंटेंट बढ़ाए जाने की मांग भी रखी गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि उच्च अधिकारी मौके पर आकर समस्याएं सुनें और समयबद्ध निस्तारण कराएं।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे, राजकुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामू चंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मीकांत तिवारी, शिवनारायण तिवारी, राजेश तिवारी, कमल तिवारी उर्फ कल्लू महाराज सहित बड़ी संख्या में किसान व महिला किसान उपस्थित रहीं।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *