headlines

रिलांयस लूट प्रकरण में शामिल 02 लाख का इनामी मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार वैशाली बिहार से गिरफ्तार

रिलांयस लूट प्रकरण में शामिल 02 लाख का इनामी मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार वैशाली बिहार से गिरफ्तार

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

देहरादून। रिलायंस ज्वैलरी लूट प्रकरण में घटना मे शामिल मुख्य अभियुक्त प्रिंस तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय बिहार जाकर एडीजी एसटीएफ बिहार तथा एसएसपी वैशाली के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया गया था तथा इनवेस्टिगेशन के दौरान उक्त गैंग तथा अभियुक्तों के सम्बन्ध में मिल रही महत्वपूर्ण जानकारियों को लगातार बिहार एसटीएफ तथा बिहार पुलिस के साथ साझा किया जा रहा था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दून पुलिस द्वारा अभियुक्तों पर 02-02 लाख का ईनाम घोषित किया गया था, साथ ही दून पुलिस की टीमो द्वारा बिहार तथा पश्चिम बंगाल में अभियुक्तों के छिपने के सम्भावित ठिकानों पर दबिशे देते हुए अभियुक्तों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

दून पुलिस व बिहार पुलिस के बेहतर आपसी सामंजस्य तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान से आज बिहार पुलिस द्वारा देहरादून में हुई लूट की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त प्रिंस को वैशाली बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। देहरादून पुलिस की टीम द्वारा अभियुक्त से घटना की विस्तृत पूछताछ कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर देहरादून लाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *