दून सिख वेलफेयर सोसायटी के स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बच्चों के बीच पहुंचे एसएसपी
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दून सिख वेलफेयर सोसायटी के स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर स्कूली जरुरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।
दून सिख वेलफेयर सोसायटी के स्थापना दिवस पर श्री गुरु नानक निवास,सुभाष रोड स्थित आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि एस एस पी देहरादून अजय सिंह आईपीएस द्वारा शिरकत की गई व गुरु नानक इंटर कालेज महिला, दशमेश ऐकडमी, रीठा मंडी, श्री गुरु नानक बॉयज इंटर कालेज चखुवाला,सनातन धर्म उच्चत्म माध्यमिक विद्यालय, झंडा के जरूरतमंद 300 बच्चों को स्वेटर वितरित किये ।
एसएसपी देहरादून द्वारा दून सिख वेलफेयर सोसायटी के स्थापना दिवस पर संस्था को शुभकामनाये देते हुए संस्था के कार्यों को प्रसंशा की गई।

