एसएसपी देहरादून की नशा तस्करों के विरुद्ध मुहीम जारी
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
ऋषिकेश । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के मिशन ’’ ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 को सकार करने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में प्रभावी रोकथान लगाते हुए तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कडे निर्देश निर्गत किये गये है, साथ ही जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व PIT NDPS ACT (स्वापक औषधी और मन प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988) के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देशो के क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस टीम गठित की गई है। गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थाे की तस्करी में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गुरूचरण सिंह के आपराधिक इतिहास के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गई, तो अभियुक्त वर्तमान में भी मादक पदार्थाे की तस्करी में सक्रिय होना तथा अपने गुर्गों के माध्यम से अपने नशे के कारोबार को फैलाने की जानकारी मिली, जिस पर अभियुक्त के विरूद्व PIT NDPS ACT में कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय से समस्त दस्तावेज प्राप्त करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई तथा अभियुक्त को PIT NDPS ACT के तहत निरूद्व किये जाने हेतु रिपोर्ट एसएसपी देहरादून के माध्यम से सचिव, गृह, उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित की गई, जिस पर सचिव, गृह उत्तराखण्ड शासन महोदय द्वारा अभियुक्त गुरूचरण सिंह को PIT NDPS ACT के तहत जिला कारागार में निरूद्व किये जाने के आदेश जारी किये गये।
जिस पर आज दिनांक 19-12-2024 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा अभियुक्त गुरूचरण सिंह को उक्त आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर निरूद्व (DETAIN) हेतु जिला कारागार सुद्वोवाला में दाखिल किया गया। पूर्व में भी एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर नशा तस्करों को PIT NDPS ACT के तहत जिला कारागार सुद्वाोवाला में निरूद्व कराया गया था।निरुद्ध अभियुक्त लगातार मादक पदार्थाे की तस्करी में सक्रिय था, जो अपने गुर्गाे के माध्यम से नशे के कारोबार को फैला रहा था, अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधि0, तथा अन्य आपराधिक मामलों के लगभग 04 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

