एसएसपी पहुंचे पुलिस लाइन,
अपने बीच एसएसपी अंकल को देख खिले पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों के चेहरे
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को आगामी 21 अक्टूबर ( पुलिस स्मृति दिवस ) तथा 9 नवंबर ( राज्य स्थापना दिवस ) के अवसर पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड के संबंध में समय से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन के भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा वहां चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में जवानों की बैरिकों, सीपीसी कैंटीन, आवासीय परिसर आदि का निरीक्षण करते हुए वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही जवानों से संबंधित किसी भी समस्या को सीधे उनके समक्ष रखते हुए उसके समयबद्ध निस्तारण के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस दौरान महोदय द्वारा पुलिस जिला मेस में जाकर वहां जवानों के लिए बनाये गये भोजन को स्वयं भी ग्रहण किया तथा जवानों के भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटि के रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन परिसर में स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा स्कूली बच्चों से बातचीत की गई तथा वहां उपस्थित शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा के साथ- साथ उन्हें कराई जा रही एक्स्ट्रा एक्टिविटी के संबंध में जानकारी ली गई। अपने बीच एसएसपी अंकल को देख वहां उपस्थित बच्चों के चेहरे खिल उठे तथा उनके द्वारा मासूमियत के साथ उनसे कई सवाल पूछे गए, जिनका महोदय द्वारा बड़ी सहजता से जवाब दिया गया।
Encounter Samachar प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित www.encountersamachar.in मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है। में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें vikas.gargddn@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज Encounter Samachar को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
Encounter Samachar प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

