headlines

एसएसपी की पाठशाला, एसएसपी देहरादून ने गैंगस्टर एक्ट की बारीकियां बताई, अब नही होगी व्हाइट कॉलर क्रिमिनल की संपति सुरक्षित

एसएसपी की पाठशाला,
एसएसपी देहरादून ने गैंगस्टर एक्ट की बारीकियां बताई, अब नही होगी व्हाइट कॉलर क्रिमिनल की संपति सुरक्षित

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

देहरादून। गिरोह बनाकर White Collar Crime व अन्य समाज विरोधी क्रियाकलापों के माध्यम से लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पते हुए व समाज मे भय व्याप्त करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस कार्यालय देहरादून में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में स्वयं एसएसपी देहरादून ने व उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार बिलवान द्वारा उपस्थित अधिकारियों को गैंगस्टर में प्रावधानों के विषय मे बारीकी से जानकारी दी गई।

इस दौरान उनके द्वारा उपस्थित अधिकारियों को गैंगस्टर एक्ट में निहित प्रावधानों के तहत अभियुक्तों की परिसम्पति के जब्तीकरण की कार्रवाई के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उक्त कार्यवाहियों के दौरान ऐसी छोटी-छोटी कमियां, जिनका अभियुक्त द्वारा मा0 न्यायालय में लाभ लिया जाता है, उसके संबंध में बारीकी से बताया गया। गोष्ठी अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *