एसएसपी की स्ट्रीट क्राइम्स पर जीरो टॉलरेंस की मुहिम ला रही रंग, शातिर लूटेरा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
देहरादून। वादी कौसर पुत्र मौ0 तौफीक निवासी- चन्दन नगर कालोनी, थाना कोतवाली नगर, जनपद देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर भूरा चिकन कॉर्नर के पास सड़क किनारे से अज्ञात स्कूटी सवार चालक द्वारा वादी के हाथ से एक सैमसंग कम्पनी का मोबाइल फोन छीनने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी, जिस पर थाना डालनवाला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आज दिनाँक 22/09/23 को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान गुरु नानक बालिका इण्टर कालेज देहरादून के मैदान के गेट के पास से एक अभियुक्त राहुल थापा उर्फ बन्दर पुत्र रमेश थापा निवासी- इन्द्रा कालोनी, चुक्खू मौहल्ला, थाना कोतवाली नगर, जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष को छीने गये सैमसंग मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी सं0- UK07AX-2693 के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के पास से बरामद स्कूटी के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त स्कूटी का कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी होना ज्ञात हुआ, जिसके संबंध में कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला, कोतवाली नगर तथा थाना रायपुर में लूट व चोरी के विभिन्न अभियुक्त पंजीकृत होना ज्ञात हुआ।
नाम पता अभियुक्त
राहुल थापा उर्फ बन्दर पुत्र रमेश थापा निवासी- इन्द्रा कालोनी, चुक्खू मौहल्ला, थाना कोतवाली नगर, जनपद देहरादून, उम्र 28 वर्ष,बरामदगी माल,एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी,स्कूटी सं0- UK07AX-2693 परपल रंग (कोतवाली नगर पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0- 235/2021 धारा- 379/411 भादवि थाना डालनवाला
2- मु0अ0सं- 243/2021 धारा- 379/411 भादवि थाना डालनवाला
3- मु0अ0सं- 244/2021 धारा- 379/411 भादवि थाना डालनवाला
4- मु0अ0सं0- 41/2023 धारा- 392/411 भादवि थाना डालनवाला
5- मु0अ0सं0- 212/2023 धारा- 392/411 भादवि थाना डालनवाला
6- मु0अ0सं0- 427/2023 धारा- 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर
इसके अतिरिक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर व थाना रायपुर पर भी अन्य अभियोग पंजीकृत हैं जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी
एसएसपी देहरादून ने कहा 16/09/23 को घटित उक्त घटना में दिनाँक 21/09/23 को अभियोग पंजीकृत किया गया है, किन कारणों से अभियोग पंजीकृत करने में देरी हुई, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला का स्पष्टीकरण लेते हुए जांच क्षेत्राधिकारी डालनवाला को सौंपी गई है।
Encounter Samachar प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित www.encountersamachar.in मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है। में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें vikas.gargddn@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज Encounter Samachar को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
Encounter Samachar प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

