headlines

ऋषिकेश में अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही

ऋषिकेश में अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने देहरादून और ऋषिकेश में अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए कई स्थानों पर नियमों एवं मास्टर प्लान के विपरीत हो रहे व्यावसायिक व आवासीय निर्माण कार्यों को चिन्हित कर सील किया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी जी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों व मास्टर प्लान का उल्लंघन करने वालों पर कठोर विधिक कार्रवाई होगी। उन्होंने जनता से अपील की कि निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

एमडीडीए ने यह भी साफ कर दिया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *