headlines

नशे की गर्त में भटके युवाओं को बाहर निकालना और नशा तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही दून पुलिस की प्राथमिकता : एसएसपी देहरादून

 

नशे की गर्त में भटके युवाओं को बाहर निकालना और नशा तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही दून पुलिस की प्राथमिकता: एसएसपी देहरादून

देहरादून। ड्रग्स फ्री देवभूमि की परिकल्पना को साकार करने के लिये एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक: 29-09-2023 को रायपुर पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग करते हुए नालापानी चौक से एक अभियुक्त दलीप कुमार को 840 ट्रामाडोल कैप्सूल (504 ग्राम) तथा ऋषिनगर पुल से गौतम कुमार को 888 ट्रामाडोल कैप्सूल (532 ग्राम) के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों के पास से बरामद स्कूटियों को सीज करते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में तहत अभियोग पंजीकृत किये गये। अभियुक्तों को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार दोनो अभियुक्त आपस में दोस्त हैं। अभियुक्त गौतम मूल रूप से पुरानी तहसील थाना नगीना बिजनौर का रहने वाला है तथा सहारनपुर से उक्त नशीले कैप्सूलों को सस्ते दामों पर खरीदकर अपने दोस्त दिलिप के साथ मिलकर नशे के आदी व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *