headlines

1,48,500/– रुपए धोखाधड़ी के आरोपी को टिहरी पुलिस ने गिरफ्तार कर किया अभियोग पंजीकृत

1,48,500/– रुपए धोखाधड़ी के आरोपी को टिहरी पुलिस ने गिरफ्तार कर किया अभियोग पंजीकृत

टिहरी । अलेल चंद रमोला द्वारा थाना हाजा पर उपस्थित आकर सूचना दी गई थी कि दिसंबर 2023 व जनवरी 2024 में रिंकू नैनवाल पुत्र सदानंद नैनवाल निवासी ईश्वर विहार कॉलोनी तपोवन रोड पानी की टंकी के पास थाना रायपुर जनपद देहरादून द्वारा उसके बेटे की नौकरी लगवाने के संबंध में 1,48,500/– रुपए लिए थे परंतु रिंकू नैनवाल ने ना तो उसके बेटे की नौकरी लगवाई और ना ही अब वह पैसे वापस कर रहा है रिंकू नैनवाल ने हमें विश्वास में लेकर हमारे साथ धोखाधड़ी कर हमारे पैसों का गबन कर लिया है तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 7/24 धारा 406 ,420 आईपीसी पंजीकृत किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा मुकदमा उपरोक्त में सभी मौखिक एवं दस्तावेजी सबूतों को संकलित करने तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया था।

उपरोक्त मुकदमे में गहनता से विवेचना करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध सभी मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य संकलित किए गए तथा अभियुक्त को उसके मसकन पर तलाश किया गया तो अभियुक्त अपने मसकन से लगातार फरार चल रहा था इसके संबंध में माननीय न्यायालय को अवगत कराते हुए अभियुक्त रिंकू नैनवाल के गैर जमानती वारंटी जारी कराए गए थे
बीती 19.8.2024 को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई की मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त रिंकू नैनवाल रक्षाबंधन पर अपने घर आया हुआ है इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी महोदय, टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना छाम पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.8.2024 को प्रातः अभियुक्त रिंकू नैनवाल के मसकन पर दबिश देकर अभियुक्त रिंकू नैनवाल को गिरफ्तार किया गया समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

रिंकू नैनवाल पुत्र सदानंद नैनवाल निवासी ईश्वर विहार कॉलोनी रोड निकट पानी की टंकी थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 33 वर्ष

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम

1.अ0उ0नि0 जुगल किशोर भट्ट
2.कां0ना0पु0 163 रविंद्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *