headlines

5000 का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

 

चोरी की घटना में वांछित 5000/- का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून। वर्तमान में वांछित/ ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संपूर्ण राज्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थानों पर टीमें गठित कर इनामी/ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्र में एक बंद दुकान का शटर तोड़कर हुई चोरी की घटना के संबंध में कोतवली नगर पर पंजीकृत मु०अ०सं०- 09/2024 धारा- 380/457/ 411/34 IPC, जिसमे पुलिस टीम द्वारा घटना के अगले ही दिन घटना में शामिल एक अभियुक्त अश्वनी पुत्र जयप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

उक्त अभियोग में वांछित एक अन्य अभियुक्त ईश्वर सिंह उर्फ माधव, जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था तथा अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उस पर 5000/- रू0 का इनाम घोषित किया गया था, अभियुक्त की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी बरामद की गई। अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

नाम पता अभियुक्त 

ईश्वर सिंह उर्फ माधव पुत्र अमरीक सिंह निवासी छबीलबाग, थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी

2200/- ₹ नगद (घटना में चोरी किये गए)

पुलिस टीम 

1- उ०नि० साहिल वशिष्ठ
2- का० संदीप कुमार
3- का० लक्ष्मण सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *