12 घंटे के भीतर मंदिर में चोरी का पर्दाफाश, एक अभियुक्त मय माल के गिरफ्तार
टिहरी। मंगलवार की सुबह वादी राकेश प्रसाद उनियाल पुत्र स्व.ज्योति प्रसाद उनियाल निवासी ग्राम गोदमू लिसबिजोरा थाना चंबा टिहरी गढ़वाल ने थाने में आकर एक तहरीर बाबत गांव के राज राजेश्वरी माता मंदिर में बीती रात को अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से माता की सोने की नथ, व दान पात्र से नकदी चोरी के संबंध में तहरीर दी।
वादी के तहरीर पर तत्काल थाना पर मु.अ.स. 01/24 धारा 457, 380 IPC पंजीकृत कर उच्चाधिकारीगणों को सूचना से अवगत कराकर अधिकारीगणों से प्राप्त दिशा-निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त मय माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर मुखबिर की सूचना पर दोपहर में सौदकोटि मोड़ से अभियुक्त चंद्रबीर सिंह नेगी उर्फ पुत्र विक्रम सिंह नेगी निवासी ग्राम सोंडकोटी बादशाहीथोंल थाना चंबा टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर घटना से संबंधित सम्पूर्ण चोरी माल बरामद कर लिया गया। अभि. को आज आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त पूर्व में भी तीन बार जेल जा चुका है, जिसका गुंडा एक्ट में भी कार्यवाही की जायेगी।

