headlines

मां के गुजरने से परेशान बच्ची पिता से नाराज हो ट्रेन से पहुंची हरिद्वार,

मां के गुजरने से परेशान बच्ची पिता से नाराज हो ट्रेन से पहुंची हरिद्वार

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

हरिद्वार। A.H.T.U. टीम द्वारा संदिग्ध महिला /पुरुष चैकिंग के दौरान हरिद्वार सिटी क्षेत्र से एक बालिका को रेस्क्यू किया गया। 15 वर्षिय बच्ची गुमसुम ,मायूस,परेशान अवस्था में अकेले गंगा घाट के किनारे बैठी थी।

शुरुआती पूछताछ में गोलमोल जवाब देने के बाद बच्ची ने बताया कि उसकी माता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका हे और वह अपने पिता के साथ रहती है। पिता से नाराज होकर वह बिना किसी को बताए रेल के माध्यम से दिल्ली से हरिद्वार आ गई थी।

बालिका की मानसिक स्थिति व सुरक्षा के दृष्टिगत उसे तत्काल रेस्क्यू कर चिकित्सा परीक्षण हेतु ले जाया गया। तदोपरांत उपरांत बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत कर उचित काउंसलिंग/विधिक कार्यवाही उपरांत बालिका को संरक्षण दिलवाया गया। बालिका के परिजनों की तलाश की जा रही है।

A.H.T.U. टीम हरिद्वार

1- अपर उपoनिरीo देवेंद्र कुमार
2- हेo काo राकेश कुमार
3- हेoकाoविनीता सेमवाल
4- का0 दीपक चन्द
5- मoकांo शशिबाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *