headlines

सुदुरवर्ती गांव फिताडी मे मोरी पुलिस ने लगायी चौपाल

सुदुरवर्ती गांव फिताडी मे मोरी पुलिस ने लगायी चौपाल

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

देहरादून। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा युवाओं एवं आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस द्वारा  सुदुरवर्ती गांव फिताडी में ‘पुलिस की चौपाल’ लगाई गई।

इस अवसर पर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर तथा महिला अपराध के साथ समान नागरिक संहिता तथा भारत के 03 नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी देकर लोगो को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गया। पुलिस द्वारा ग्रामीणों के नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव सम्बन्धी जनजागरुकता पम्पलेट भी वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *