headlines

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर दिल्ली मे सम्मानित, आप सब का बहुत बहुत धन्यवाद

दिल्ली। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को “मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति” (MPKS) द्वारा नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर से आए दिग्गज पत्रकारों और गणमान्य विभूतियों ने भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी दीपांकर जी महाराज,
प्रो. के.जी. सुरेश (पूर्व कुलपति, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि) एवं निदेशक, इंडिया हैबिटेट सेंटर, डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता (चेयरमैन, ‘नेशनल थॉट्स’ व श्री देवालय संघ), अरुण गोयल (सीएमडी, भारत प्रकाशन) समेत
दिल्ली के अलावा ए पी दास (ओड़िशा), लक्ष्मण पटेल (गुजरात), पी. शानमुगलवेल (तमिलनाडु), प्रभात चंद्र शर्मा (गोवाहाटी), कर्नाटक, असम और देहरादून से आए वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस मौके रविन्द्र गुप्ता ने लोकतंत्र के प्रहरी पत्रकारों की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट शब्दों में अपनी मांगें रखीं। उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार से वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन योजना, पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा अनिवार्य रूप से बहाल किए जाने की मांग की ।

इस मौके पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को ‘बिग मोमेंटो’ और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालो में उत्तराखंड से विकास गर्ग (संपादक दैनिक एनकाउंटर समाचार ), अशोक संगीता बरूआ पिशारोची, अनिल यादव (न्यूज नेशन), अमलेश राजू (जनसत्ता), प्रतिभा शुक्ला (जनसत्ता), अमित कुमार (राष्ट्रीय सहारा), कुमार राजीव रंजन सिंह (द फर्स्ट विटनेस), के.डी. पाठक (वीर अर्जुन), संतोष सिंह (दैनिक जागरण), प्रभात चंद शर्मा (जनसत्ता), ज्ञान प्रकाश (राष्ट्रीय सहारा), अशोक धवन (मूकसत्ता), आलोक गौर (साहस समाचार) समेत अन्य कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर
अनुज कंवल, आदित्य पटेल, आजाद सिंह भारद्वाज, डॉ. गीता पराशर, के.पी. गुप्ता के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र तोमर ने मुख्य भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि विजय गोयल और स्वामी दीपांकर जी महाराज ने एक स्वर में कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता समाज का आईना है और पत्रकारों के सामाजिक व आर्थिक हितों की रक्षा करना समाज व सरकार का सामूहिक उत्तरदायित्व है।
[6/1, 11:45 AM] Vikas Garg: सप्तऋषि चौकी के पास चीख-पुकार,राजस्थान से आई बस दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत 25 घायल

हरिद्वार। दिनांक 01.06.2026 को प्रातः कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत सप्तऋर्षि चौकी के सामने श्रीराम पंजाबी ढाबे के पास सर्विस लाईन से हाईवे कट पर पलटी बस ।

आज दिनांक 01.06.2026 को प्रातः 07.15 बजे करीब एक बस जिसमे राजस्थान नागौर जिले के 45 यात्री सवार थे जो हरिद्वार में पूर्णिमा का स्नान करने आए थे और घांची धर्मशाला भूपतवाला में ठहरे थे इन लोगों की तीन बसी थी

यह लोग आज वापस नागौर राजस्थान जा रहे थे जिनमें से एक बस नम्बर AR06-C-0963 धर्मशाला से निकलकर सर्विस लैंन से हाईवे पर हरिद्वार की तरफ मुड़ रही थी तो हाईवे पर देहरादून से हरिद्वार की तरफ से आ रहे 01 डम्पर न०- UK08-CB-8077 ने बस को पीछे की साइड से उसे पर टक्कर मार दी और बस पलट गई।

मौके पर पुलिस कर्म०गण द्वारा घायल यात्रियो को तत्काल उपचार हेतु जिला मेला अस्पताल/महिला अस्पताल हरिद्वार भिजवाया गया। जिनमे 30 महिला, 06 पुरुष, 02 बच्चे (बालिका), सहिल कुल 38 व्यक्ति घायल है व एक महिला मृत है।

मृतका का शव जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में रखा गया है तथा घायलो का उपचार चल रहा है।
किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिये प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर 9411112827 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *