केदारनाथ धाम में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: ‘कैरी मी बैक पॉलिसी’ से अब तक 7 टन सूखे कूड़े का हुआ निस्तारण
केदारनाथ। पवित्र श्री केदारनाथ धाम में सूखे कूड़े के प्रभावी प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन की अभिनव पहल “कैरी मी बैक पॉलिसी” लगातार सफल साबित हो रही है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से संचालित इस अभियान के तहत…

