headlines

कैंट कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, वाहन कब्जे में

देहरादून। दिनांक 24-10-2026 की रात्रि कोतवाली कैंट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ले जाने वाला है , जिस पर प्रभारी निरीक्षक कैंट द्वारा पुलिस टीम गठित करते हुये संघन चैकिंग अभियान चलाया गया ।

चैकिंग के दौरान महेन्द्रा ग्राउण्ड के पास से एक व्यक्ति को वाहन स्कूटी सं0 UK07AV4003 पर अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ले जाते पकडा गया ।

जिसके कब्जे से 50 टेट्रा पैक देश शराब बरामद हुई । अभियुक्त को गिरफ्तार कर बरामद अवैध शराब व वाहन को कब्जे पुलिस लिया गया । जिसको कि आज माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-

प्रियांशु पुत्र राजेश कुमार निवासी गोविन्दगढ़ चन्द्रशेखर आजाद कॉलोनी देहरादून उम्र 26 वर्ष

बरामद सामान का विवरण-

50 टेट्रा पेक अवैध देशी शराब
वाहन स्कूटी सं0 UK07AV4003

पुलिस टीम-

कानि0 1033 दिनेश कुमार यादव – कोतवाली कैंट ,
हो0गा0 मनीष कुमार – कोतवाली कैंट ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *