headlines

नशेड़ी बेटे ने पैसों के लिए की मां की हत्या, आग लगाकर देने की कोशिश दुर्घटना का रूप,विकासनगर पुलिस ने किया खुलासा

नशेड़ी बेटे ने पैसों के लिए की मां की हत्या, आग लगाकर देने की कोशिश दुर्घटना का रूप,विकासनगर पुलिस ने किया खुलासा

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

विकास नगर। विकासनगर क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर मृतका के बेटे मनमोहन सिंह (31) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है और पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

कैसे हुआ खुलासा

2 अगस्त की सुबह हरबर्टपुर निवासी संजय सिंह राणा की पत्नी जली हुई हालत में मृत पाई गई। सूचना देने वाले संजय सिंह ड्यूटी पर थे और पड़ोसियों ने घर में आग लगने की खबर दी थी। उनका बेटा मनमोहन सिंह मौके से गायब था। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी बेटा नशे के लिए अक्सर मां से पैसों की मांग करता था और घटना के दिन भी विवाद हुआ था।

हत्या से फरारी तक की कहानी

पुलिस जांच में पता चला कि विवाद के दौरान आरोपी ने पाटल से मां की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। फिर शव को गद्दे में लपेटकर कमरे में आग लगा दी ताकि घटना दुर्घटना लगे। इसके बाद घर से ₹30,000 और कपड़े लेकर मोटरसाइकिल (UK-16-E-7439) से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से 13 अगस्त को कुल्हाल क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से ₹17,500 की नगदी और मोटरसाइकिल बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाटल ढालीपुर से बरामद किया गया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

2023: आर्म्स एक्ट

2020: एनडीपीएस एक्ट (दो मामले)

बरामदगी

पाटल (आलाकत्ल)

नगदी ₹17,500

मोटरसाइकिल पल्सर (UK-16-E-7439)

पुलिस टीम

निरीक्षक विनोद सिंह गुसाईं, उ.नि. विकसित पंवार, उ.नि. सनोज कुमार, उ.नि. संदीप पंवार, उ.नि. ओमवीर चौधरी, का. नितिन, का. नवीन कोहली, का. जितेंद्र सिंह (एसओजी देहात)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *