headlines

भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त तालजामण की पेयजल लाइन हुई दुरुस्त – प्रशासन की तत्परता से कुछ ही घंटों में आपूर्ति सुचारू

भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त तालजामण की पेयजल लाइन हुई दुरुस्त – प्रशासन की तत्परता से कुछ ही घंटों में आपूर्ति सुचारू

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

रूद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 29 अगस्त, 2025 को हुई अत्यधिक वर्षा के कारण भूस्खलन एवं मलवा आने से तालजामण गांव हेतु पेयजल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को मौके पर भेजा। टीम द्वारा युद्धस्तर पर कार्यवाही करते हुए क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त किया गया तथा मात्र कुछ ही घंटों के भीतर तालजामण में पुनः नियमित पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई।

प्रशासन की इस तत्परता से प्रभावित ग्रामीणों ने राहत महसूस की और समय पर की गई कार्रवाई की सराहना की। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लगातार निगरानी एवं आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *