headlines

अंतरराज्यीय बॉर्डर एरिया में चेकिंग के दौरान पकड़ी 23 पेटी अवैध शराब

अंतरराज्यीय बॉर्डर एरिया में चेकिंग के दौरान पकड़ी 23 पेटी अवैध शराब

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

विकासनगर। देहरादून के बॉर्डर एरिया में चेकिंग के दौरान पकड़ी 23 पेटी अवैध शराब। कुछ दिन पूर्व ही बॉर्डर क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिकता मजबूत करने के एसएसपी देहरादून ने दिये थे निर्देश।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अंतरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा बॉर्डर से आने जाने वाले लोगों व वाहनों पर 24 × 7 सतर्क निगरानी रखने के सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के क्रम में रविवार को कुल्हाल चौकी पर चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा हिमाचल प्रदेश की तरफ से आ रही एक स्कोडा कार को चेकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी को भगा दिया, जिस पर पुलिस द्वारा उक्त वाहन का पीछा करके 4 किलोमीटर की दूरी पर उक्त वाहन को पकड़ लिया, वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति वाहन को छोड़कर फरार हो गये। गाड़ी को चैक करने पर उसमें 08 पेटी बियर तथा 15 पेटी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई।

पुलिस द्वारा मौके से गाड़ी व शराब को कब्जे में लेकर उक्त संबंध में थाना विकासनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *