अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में भीषण जाम का प्रकोप झेल रहे हैं लाखों लोग।
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
अयोध्या। जिलाधिकारी आवास से मऊ शिवाला रोड पर भारी जाम।
गद्दोपुर एफसीआई गोदाम पर बेतरतीब ट्रकों को लगाने से स्थिति बेहद गंभीर।
एम्बुलेंस स्कूली बच्चे सरकारी गाड़ियां सब जाम में फ़सी।
गोदाम में ट्रक मालिकों के गुर्गों द्वारा जबरन ट्रक घुसेड़ने से होती है स्थिति खराब।
एफसीआई गोदाम पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी अपने चहेतो की गाड़ियों को अंदर करने में व्यस्त।
इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक के चलते महीने भर से आम आदमी का जीवन दुश्वार हो गया है।
सरकार को ,यातायात व्यवस्था को कोस रहे हैं लोग और यहां की व्यवस्था को नकारा बता रहे हैं
कैंट थाने के गद्दोपुर का पूरा मामला।