शौचालय उद्घाटन बहाना, असली मकसद 2027 का शक्ति प्रदर्शन, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद बने मुख्य अतिथि
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
अयोध्या। विकासखंड सोहावल की सुप्रसिद्ध आरडी इंटर कॉलेज में सोमवार को शौचालय उद्घाटन का कार्यक्रम विद्यालय परिवार की तरफ से रखा गया, जिसकी अगुवाई कॉलेज के शिक्षक व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने किया, राजेश प्रताप सिंह बीकापुर विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता व भविष्य में बीकापुर विधानसभा के भावी सपा उम्मीदवार राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप के छोटे भाई हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा सांसद अवधेश प्रसाद तथा विशिष्ट अतीत के रूप में राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप रहे तथा सहविशिष्ट के रूप में सदस्य जिला पंचायत रेनू रावत तथा रुदौली के कद्दावर नेता धर्म दत्त पाठक रहे।आपको बताते चलें कि पिछले 30 वर्षों से अनूप सिंह समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय हैं, लगभग दो दर्जन प्रधान तथा 50 की संख्या में बीडीसी तथा आधा दर्जन सदस्य जिला पंचायत उनके भरोसे उनकी नैया पार लगती है।
क्षेत्र में यहां तक बताते हैं कि अनूप सिंह जिसके सिर पर अपना हाथ रख देते हैं उसका सदस्य जिला पंचायत प्रधान बीडीसी बनना तय हो जाता है,पिछले विधानसभा चुनाव में उनको टिकट नहीं मिला, लेकिन फिर भी चौक चौराहों पर यह चर्चा रही अगर अनूपवा को टिकट मिलता तो अनूपवा जीत जाता,फिलहाल पिछली बार टिकट नहीं मिला लेकिन इस बार अनूप सिंह अपना पूरा दम खम लगाए हुए हैं और उनकी पैरोकारी संसद अवधेश प्रसाद के साथ साथ जनपद अयोध्या के लगभग नेता दबी जुबान से कर रहे हैं।
सबसे बड़ा समीकरण यह माना जाए जनपद अयोध्या में एक क्षत्रिय नेता को सपा ने हमेशा टिकट दिया है, गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह के सपा से बगावत के बाद पार्टी ने उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया, अब उनकी गैर मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का उनके ऊपर दांव खेलना बिल्कुल तय माना जा रहा है, ऊपर से सांसद अवधेश प्रसाद की पैरवी तथा अन्य जनपद के नेताओं की दबी जुबान से पैरवी के चलते अनूप सिंह का बीकापुर विधानसभा से टिकट बिल्कुल पक्का माना जा रहा है।
इन्हीं सब बातों के चलते सोमवार को आरडी इंटर कॉलेज में विशाल जनसभा हुई जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत किया तथा सभी लोगों ने एक ही स्वर में अखिलेश यादव को मुख्य मंत्री बनाने का तथा अनूप सिंह को विधायक बने की शपथ लिया,अब यह तो आने वाला समय बताएगा की ऊंट किस करवट बैठता है टिकट मिलता है नहीं मिलता है यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन यह बात तो यह तय है बीकापुर विधानसभा का समीकरण बैठाने में अनूप सिंह माहिर है बैठे-बैठाये किसी की भी हार जीत तय कर देते हैं।