headlines

चोरों ने सत्तीचौरा चौकी पुलिस को दी चुनौती, एक सप्ताह में करीब एक दर्जन लोगों को बनाया अपना शिकार

चोरों ने सत्तीचौरा चौकी पुलिस को दी चुनौती, एक सप्ताह में करीब एक दर्जन लोगों को बनाया अपना शिकार

(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में इस समय पुलिस और चोरों के बीच आंख मिचौली का खेल पिछले एक सप्ताह से चल रहा है।
इसी कड़ी में सत्तीचौरा पुलिस चौकी को चोरों ने बीती शुक्रवार की रात फिर चुनौती देते हुए बसहा चौराहा स्थित हाजीपुर बरसेंडी ग्राम सभा अंतर्गत मुन्ना का पुरवा गांव निवासी समाजसेवी राजेश सिंह के मेडिकल स्टोर में दुकान के पीछे दुकान में सेंध लगाकर काफी सामानों की चोरी करके चोरों ने सत्तीचौरा पुलिस चौकी को दिखा दिया है कि अगर पुलिस तेज है तो चोर उच्चके भी पुलिस की तेजी से कम तेज नहीं है ।

चोरों की इस तेजी की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई जब बसहा चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर के संचालक मुन्ना का पुरवा गांव निवासी राजेश सिंह अपनी दुकान पर जब आए और दुकान खोला तो देखा कि उनकी दुकान में पीछे सेंध लगाकर चोरी की घटना घटी है और दुकान का सामान बिखरा हुआ है।
उन्होंने इसकी शिकायत शनिवार की सुबह जब सत्तीचौरा पुलिस चौकी को दिया तो इलाकाई पुलिस हर घटना की तरह से इस घटना में भी अपनी सफेद रंग की टाटा सोमो पुलिस की गाड़ी के साथ पुलिस कर्मियों की टीम और लाल डायरी पेन लेकर बसहा चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर की दुकान में घटित घटना की जांच करने पुलिस टीम आई ।पुलिस के सभी जवान बाकायदा पुलिस की वर्दी में आए और घटना की जानकारी मिलने के मात्र एक घंटे में ही पुलिस के ये सभी टाटा सोमो वाले जवान घटना स्थल पर आ गए।
जबकि सत्तीचौरा पुलिस चौकी से बसहा चौराहा अगर पुलिस आना चाहे तो मात्र दस मिनट में ही पुलिस आ सकती है।

लेकिन सफेद रंग की टाटा सोमो वाले सत्तीचौरा पुलिस चौकी के जवान तब और तेजी दिखाते रहे हैं जब अन्य घटनाओं की जानकारी जैसे पेड़ काटने की सूचना में या मिट्टी खनन की जानकारी मिलने पर या अन्य वे रचनात्मक कार्य जिसमे पुलिस को तत्काल आने पर कुछ संभावना नजर आती है , तब तो सत्तीचौरा पुलिस चौकी के तेजतर्रार सफेद रंग की टाटा सोमो वाले सत्तीचौरा पुलिस चौकी के ये जवान दस मिनट में ही सत्तीचौरा पुलिस चौकी से बसहा चौराहा पर आ जाते रहे है इसका बखान बाकायदा बसहा चौराहा पर भी लोग आए दिन किया करते रहे हैं।लेकिन शुक्रवार की रात जब चोरों ने राजेश सिंह की मेडिकल स्टोर में दुकान में पीछे सेंध लगा कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और पीड़ित द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो इसी चौकी के तेजतर्रार पुलिस के जवान मात्र एक घंटे में ही आ गए और वो भी बाकायदा वर्दी में और लाल डायरी के साथ और पेन लेकर ।

जिससे कि हर चोरी की घटना की तरह से इस चोरी की भी घटना की बाकायदा उसी लाल डायरी में और उसी पेन से लिख कर जांच कर सके ।ऐसा ये जवान गत एक सप्ताह से करते आ रहे है क्योंकि चोरी की इस तरह की घटनाएं गत एक सप्ताह से सिलसिलेवार होती आ रही हैं।इन सफेद रंग की टाटा सोमो वाले सत्तीचौरा पुलिस चौकी के इन तेजतर्रार जवानों द्वारा एक सप्ताह में हुई करीब एक दर्जन चोरी की घटनाओं की बाकायदा लिखा पढ़ी कर रखी है ऐसा नहीं है कि पुलिस किसी तरह की लापरवाही जांच करने में कर रही है ।लेकिन इसके बावजूद भी सत्तीचौरा पुलिस चौकी के सभी तेजतर्रार पुलिस के जवान अपनी पिकेट और चोरियों की घटनाओं की जांच करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं कर रहे है जिसकी तारीफ वे सभी पीड़ित भी कर रहे हैं जिनके साथ गत एक सप्ताह से चोरियो की घटना हो चुकी है अथवा चोरी की घटना का प्रयास किया जा चुका है।

अगर इन पीड़ित परिजनों से पूछा जाए तो बहुत ही गर्व से बताते है कि जैसे ही उनके यहां चोरी की घटना हुई और उन्होंने इसकी जानकारी सत्तीचौरा पुलिस चौकी पर दी तो जानकारी मिलते ही सत्तीचौरा पुलिस चौकी की पुलिस पूरी तरह से हरकत में आई और सफेद रंग की टाटा सोमो पर बाकायदा वर्दी में टोपी लगाकर लाल डायरी लेकर आती है और बहुत अच्छी तरह से जांच करके चोरों की सरगर्मी से तलाश करने के लिए लग जाती है ।

अगर किसी पीड़ित से पूछ लिया जाए कि आपके यहां जो चोरी की घटना हुई अथवा चोरी की घटना का प्रयास किया गया और अपने जो लिखित सूचना सत्तीचौरा पुलिस चौकी को दी थी तो रौनाही थाना पर रिपोर्ट दर्ज हुई हो तो कापी दिखाए तो पीड़ित बहुत फक्र से बताते है कि उन्होंने सत्तीचौरा पुलिस चौकी को सूचना दी है और पुलिस तेजी से जांच करने में लगी है ।लेकिन चोरों को पुलिस की इस तेजी का कोई असर दिखाई पड़ रहा है और सिलसिलेवार घटनाओं को अंजाम देने का कार्य चोर उच्चके नशेड़ियों द्वारा किया जा रहा है।फिलहाल शुक्रवार की रात बसहा चौराहा पर राजेश सिंह के मेडिकल स्टोर में सेंध लगाकर हुई चोरी की घटना की जांच शनिवार की सुबह जब पीड़ित राजेश सिंह को हुई और उन्होंने इसकी जानकारी सत्तीचौरा पुलिस चौकी को दिया तो उसी सफेद रंग की टाटा सोमो और लाल डायरी लेकर सत्तीचौरा पुलिस चौकी के तेजतर्रार जवान बाकायदा पुलिस की वर्दी में ही पूरी तरह से तेजी दिखाते हुए राजेश सिंह की मेडिकल की दुकान पर आकर पीड़ित राजेश सिंह से पूरी तत्परता पूर्वक जानकारी लेकर चले गए ।

सत्तीचौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में गत एक सप्ताह से सिलसिलेवार चोरी होने की घटना घटित हो रही है उससे क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है कि अब किसकी बारी है ।क्षेत्रीय लोगों ने इलाकाई पुलिस से पुलिस पिकेट गस्त तेज करने की मांग किया है और इस तरह से सिलसिलेवार होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *