माघ मेला मौनी अमावस्या पर्व को लेकर एडीजी जोन प्रयागराज ने किया औचक निरीक्षण
(संवाददाता एनकाउंटर समाचार)
कौशाम्बी।माघ मेला 2026 प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या स्नान पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण ने कौशाम्बी जिले के निरीक्षण के दौरान मंझनपुर एसपी कार्यालय आगमन पर सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गई।
सुरक्षा प्रबंधन के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गई।तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण के साथ डीएम अमित पाल शर्मा एवं एसपी राजेश कुमार के साथ NH-2 स्थित डायवर्जन प्वाइंट का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना कोखराज के अन्तर्गत सकाढ़ा आदि में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने,श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मौनी अमावस्या के अवसर पर कौशाम्बी मार्ग से लाखों श्रद्धालुओं के प्रयागराज माघ मेला पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन,सुरक्षा प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है।